सराईकेला, सितम्बर 10 -- खरसावां, संवाददाता कुचाई किसान भवन में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा कुचाई में संकुल की वार्षिक आमसभा हुई। सभा में महिलाओं ने संकुल स्तरीय एक साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही अपनी समिति के किए गए कार्यों की जानकारी दी। आमसभा का उद्घाटन विधायक दशरथ गागराई, बीडीओ साधु चरण देवगम, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा और क्लस्टर की महिलाओं ने संयुक्त रूप से किया। विधायक गागराई ने समूह की महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण से परिवार, गांव, समाज और देश का विकास हो रहा है। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जोर दिया। महिलाओं को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में बताया। देवगम ने कहा कि गांव की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संकुल ग्राम संगठन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.