सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिला सशक्तीकरण समाज के विकास की कुंजी है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में आयोजित समारोह को डीएम रिची पांडेय ने संबोधित किया। उन्होंने लिंगानुपात सुधारने और भ्रूणहत्या रोकने पर आत्ममंथन की आवश्यकता बताई। कहा कि लड़कियों और महिलाओं के लिए अवसरों की कोई कमी नहीं है, कार्यस्थलों पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। उन्होंने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में शिक्षा विभाग की भूमिका पर भी चर्चा की। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम श्री पांडेय व आईसीडीएस की डीपीओ कंचन कुमारी गिरि आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में महिलाओं को सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.