प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 1 -- राना पब्लिक स्कूल में महिला सशक्तीकरण विषय पर विशेष कार्यक्रम हुआ। उपनिरीक्षक रेखा देवी ने कार्यक्रम में महिला सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मिशन शक्ति, नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन जैसे महत्वपूर्ण अभियानों के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। एंटी रोमियो स्क्वाड प्रमुख उपनिरीक्षक रेखा देवी के साथ कांस्टेबल सारिका तोमर, करिश्मा, राजनाथ और अजय यादव कार्यक्रम में शामिल रहे। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक मोहम्मद उमर, प्रधानाचार्य मोहम्मद शकील, मूलचंद यादव उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.