शाहजहांपुर, मार्च 11 -- मिर्जापुर कस्बा स्थित संतनपाल सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज की छात्राएं महिला सशक्तीकरण के लिए क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करेंगी, इसके लिए चेयरमैन नीलेश यादव व प्रिंसिपल डा. हनी एसआर प्रसाद ने कालेज की मेडिकल छात्राओं की साइकिल रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह रैली क्षेत्र के विभिन्न गांवो में मार्च के अंत तक 150 किलोमीटर तक भ्रमण करेंगी। रैली के दौरान प्रशिक्षु चिकित्सक गांवों में जाकर बेटियों को शिक्षा दिलाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करेंगे। इस दौरान आर्गेनाइजर डा. रवनीत कौर, डा. शशी कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.