मधुबनी, अप्रैल 29 -- घोघरडीहा। मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र की पिरोजगढ़ पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड में दो पाली में अलग-अलग पंचायतों अलग-अलग गांवों में हो रहे महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तीकरण की पहचान बन रही है। जीविका द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम मंगलवार को पिरोजगढ़ एवं केवटना पंचायत में आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाएं भारी संख्या में आकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम की शुरुआत जीविका कर्मी द्वारा वहां उपस्थित ग्रामीण महिलाओं के स्वागत साथ संबोधित किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को एलईडी वैन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए बिहार सरकार द्वारा योजनाओं तथा जीविका से संबंधित कार्यक्रम को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम...