धनबाद, जनवरी 11 -- धनबाद, विशेष संवाददाता कोयला नगर नेहरू कॉम्पलेक्स ग्राउंड में शनिवार को बीसीसीएल दीक्षा महिला मंडल की ओर से आयोजित दो दिनी भव्य आनंद मेला का आगाज हुआ। शहरभर के गणमान्य अतिथियों सहित बड़ी संख्या में आमजनों की उपस्थिति रही। उद्घाटन लालमणि वृद्धाश्रम की 90 वर्षीय शांति देवी एवं 86 वर्षीय विमला देवी ने किया। दोनों ने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान एवं अपनेपन की इस पहल को सराहा। दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने स्वागत संबोधन में कहा कि दीक्षा महिला मंडल सदैव महिला सशक्तीकरण, स्वावलंबन और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। आनंद मेला इस भावना का प्रतिरूप है, जहां आत्मनिर्भरता, कला, संस्कृति और सामाजिक एकता का संगम देखने को मिलता है। बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि दीक्षा महिला मंडल आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.