मुजफ्फरपुर, जून 12 -- मीनापुर। पुरैनिया मध्य विद्यालय उत्तरी में गुरुवार को महिला संवाद का आयोजन किया गया। इसमें जीविका की ओर से महिला सशक्तीकरण, क्रियान्वित योजना और गांव की समस्याओं पर चर्चा की गई। संवाद में कस्तूरबा गांधी, साइकिल योजना, उद्दमी योजना और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी गई। बिहार पुलिस सहित अन्य सरकारी सेवाओं में महिलाओं को मिलने वाले 33 प्रतिशत आरक्षण के बारे में बताया गया। इस मौके पर रीता देवी, प्रतिमा कुमारी, सीता कुमारी, प्रियंका कुमारी, मुकेश कुमार, सुमन कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...