संभल, अक्टूबर 5 -- शहर के एमजीएम कालेज में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय महिला सशक्तिकरण रहा। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से महिलाओं के आत्मबल, संघर्ष और जागरूकता को सजीव रूप से प्रस्तुत किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. योगेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए छात्राओं से कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे आगे भी सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार होते हैं। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को सजग और जागरूक रहने का संदेश दिया और मिशन शक्ति के उद्देश्य को आत्मसात करने की अपील की। प्रतियोगिता में 19 छात्राओं और 1 छात्र ने भाग लिया। चित्रों के माध्यम से उन्होंने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.