लखीमपुरखीरी, मई 29 -- लखीमपुर। महिलाओं के सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए जिला प्रशासन एवं ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अटल सभागार में एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एवं सीडीओ अभिषेक कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया।गोष्ठी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज की प्रगति की सबसे बड़ी कुंजी है। सरकार की कल्याणकारी योजनाएं न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही हैं, बल्कि उनके सामाजिक सम्मान को भी बढ़ावा दे रही हैं। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो पूरा परिवार और समाज नई दिशा प्राप्त करता है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.