नोएडा, मई 29 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को नगरपालिका दादरी, नगर पंचायत बिलासपुर, दनकौर और बिसरख ब्लॉक पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान अहिल्याबाई होल्कर द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। बिलासपुर नगर पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने विषम परिस्थितियों में देश के लिए कार्य किए। पति की मृत्यु के बाद उन्होंने देश सेवा की महिलाओं के लिए सख्त दहेज विरोधी कानून बनाए, विधवाओं को बच्चे गोद लेने का अधिकार दिया। वहीं दादरी नगर पालिका पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक बागपत मेरठ के चेयरमैन विमल शर्मा और दनकौर ब्लॉक पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.