बरेली, मई 31 -- ग्राम्य विकास विभाग ने शुक्रवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सरकारी योजनाओं की महिला लाभार्थियों को सांकेतिक चेक और आवास की चाबियां भी सौंपी गईं। स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पादों के स्टॉल भी लगाए। डीएम ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग की योजनाएं महिलाओं को सशक्त बना रही हैं। महिलाएं सामाजिक और आर्थिक रूप से समृद्ध हुईं हैं। भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है। लखपति दीदी योजना साकार होने के बाद अब करोड़पति दीदी योजना की दिशा में कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में बरेली प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में दूध और मसाले आदि की आपूर्ति अब स्वयं सहायता समूह करेंगे। सांसद छत्रपाल गंगवार ने ...