मुंगेर, अप्रैल 16 -- मुंगेर, निज संवाददाता । जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु जिला प्रशासन की ओर से जीविका दीदी का संवाद कार्यक्रम जिले के सभी 672 ग्राम संगठन केन्द्रों पर चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम 17 अप्रैल से जीविका के सभी ग्राम संगठन केन्द्रों पर संचालित होगा। उक्त जानकारी डीएम अवनीश कुमार सिंह ने दी। डीएम ने बताया कि जीविका समूह से जुड़ कर रोजगार करने वाली अथवा अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर चुकी महिलाएं संवाद के दौरान अपने संघर्ष की कहानी संवाद कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं के साथ शेयर करेंगी। सबल हो चुकी महिलाओं की कहानी से प्रेरित होकर जीविका से जुड़ी अन्य महिलाएं भी सशक्त हो सकेंगी। जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु 06 जागरूकता रथ भी समूचे जिले में भ्रमण करेगा। जागरूकता रथ प्रचार प्रसार के माध्यम से महिलाओं को जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.