मुंगेर, मई 19 -- मुंगेर, एक संवाददाता। महिला सशक्तिकरण को बल देने के उद्देश्य से रविवार को जिले के 12 विभिन्न स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह संवाद कार्यक्रम 'हर घर नल जल, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, वृद्धा पेंशन, सोलर लाइट, कुटीर उद्योग, सड़क व सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर महिलाओं को जागरूक करने एवं उनकी समस्याएं जानने के लिए आयोजित किया गया। विभिन्न जगहों पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी और उनकी सामाजिक-सांस्कृतिक मांगों ने कार्यक्रम को सफल और प्रभावशाली बना दिया। हवेली खड़गपुर प्रखंड के चांदनी, सृष्टि, दर्पण और निराला जीविका महिला ग्राम संगठनों सहित धरहरा प्रखंड के बहाचौकी पंचायत में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां संवाद रथ के माध्यम से संवाद में शामिल महिलाओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.