मधेपुरा, सितम्बर 21 -- कुमारखंड,निज संवाददाता ।प्रखंड के सूरज जीविका संकुल स्तरीय संघ के द्वारा प्रखंड कार्यालय स्थित बाढ़ आश्रय स्थल परिसर में चतुर्थ वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में संकुल संघ की अध्यक्ष कुंती देवी ने संघ का वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया। संकुल संघ को वित्तीय वर्ष 2024- 25 में 40 लाख का लाभ प्राप्त होने की जानकारी दी गयी। संकुल स्तरीय संघ के द्वारा 2024-25 का वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत करने के साथ आगामी वर्ष की कार्य योजना प्रस्तुत की गयी। पिछले वित्तीय वर्ष के आंकड़ा के अनुसार आरंभिक निवेश निधि के अंतर्गत प्राप्त राशि 72 करोड़ 16 लाख, चक्रीय निधि 3 करोड़ 47 लाख 95 हजार, स्वास्थ्य सुरक्षा निधि 58 लाख 50 हजार, वीजीएफ 20 लाख व कैप फंड 23 लाख रुपए की जानकारी दी गयी। इस दौरान आगामी वित्तीय वर्ष की कार्य योजना और उसके...