हल्द्वानी, जून 28 -- हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज और 24 यूके गर्ल्स बटालियन एनसीसी की ओर से शनिवार को 'वूमेन इम्प्रूविंग सोशल इंडिकेटर्स' विषय पर एक दिवसीय वेबिनार आयोजित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने इसका उद्वघाटन किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और विभिन्न क्षेत्रों में उनके बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को सशक्त और सक्षम बनाने के उपायों पर भी जोर दिया। मुख्य वक्ता चीफ प्राक्टर डॉ. कविता बिष्ट ने पारिवारिक और सामाजिक परिवेश में महिलाओं के सशक्तिकरण की भूमिका पर विचार रखे। डॉ. दीपा सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए बताया कि महिलाएं रक्षा, चिकित्सा, शिक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। यहां 24 यूके गर्ल्स बटालियन के कर्नल मनोज कुमार कांडपाल, लेफ्टिनेंट डॉ.ज्योति ...