गोरखपुर, मार्च 20 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। महिला सर्वोदय मंडल ने पूरे उल्लास के साथ बुधवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया। समारोह में काव्य पाठ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। हास्य व्यंग के कवि बादशाह तिवारी उर्फ प्रेमी ने अपने काव्य पाठ से सभी को आनंदित किया तो सदस्य सानू श्रीवास्तव ने होली नृत्य प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष सुधा मोदी ने अपनी कविता का परिचय देते हुए छड़िकाएं प्रस्तुत कर लोगों को आश्चर्यचकित करने का काम किया। इसके बाद पूर्वी नारायण, वीथिका माथुर, नीलम श्याम, आंचल बनर्जी, अंजना अग्रवाल, साधना अग्रवाल, प्रतिभा सिंह ने एक साथ होली नृत्य की शानदार प्रस्तुति से पूरे माहौल को रंगमय कर दिया। इस दौरान सभी सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ फूलों की होली खेली व एक परिवार का स्वरूप देते हुए कार्यक्रम को पूर्णता प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.