लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भाजपा कार्यालय पर महिला सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र रहे। अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू लता श्रीवास्तव ने की। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा महिलाओं का मान सम्मान भाजपा में ही है। देश राष्ट्रपति के साथ मुख्यमंत्री समेत केंद्रीय मंत्री पद पर महिलाएं हैं। भाजपा का स्पष्ट मत है महिला सशक्तिकरण के बिना देश व समाज प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने 10 महिलाओं को विशेष क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया। इसमें शिक्षा क्षेत्र के लिए नीलम सिंह, दीपा सिंह व शशि प्रभा तिवारी, सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए उमा पितरिया व पूनम मिश्रा को सम्मानित किया गया। चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. सुप्रिया मिश्रा, योग के क्षेत्र में पून...