देहरादून, फरवरी 19 -- गोपेश्वर। उत्तराखंड सेवा निधि व नवज्योति महिला कल्याण संस्थान के तत्वाधान में दोगडी कांडई में महिला सम्मेलन किया गया। इस सम्मेलन में ग्रामीण महिलाओं और उनसे जुड़ी समस्याओं को रखा गया। महिला सम्मेलन में उत्तराखण्ड महिला परिषद की अध्यक्ष अनुराधा पांडे ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। पहाड़ की महिलाए दिनभर मेहनत करती हैं लेकिन मेहनत का सही लाभ उन्हें नही मिल पाता है। जंगली जानवर खेतों में उपजी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि महिला संगठनों की ओर से गावों में उत्पन्न हो रही समस्यों को दूर करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन उचित संसाधनों के अभाव के कारण परेशानी उठानी होती है। कहा कि महिलाओ को अपने अधिकार प्राप्त करने के लिए सरकार के सामने प्रमुखता से मांग उठानी चाहिए। कहा कि सरकार...