बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- बलरामपुर,संवाददाता। आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत गुरुवार को भाजपा की ओर से ज्योति टॉकीज में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी कहा कि घर को चलाने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। महिलाएं देश में बनी स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग करें। किसी के साथ ही महिलाएं पुरुषों को भी स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करें। विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री मिथिलेश ओझा ने कहा कि पीएम मोदी ने पूरे देश से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए आवाहन किया है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत महिलाएं लाभ लेकर आप निर्भर भारत के निर्माण में ...