प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 17 -- प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से बुधवार को शहर के दहिलामऊ स्थित एक स्कूल परिसर में एक राष्ट्र, एक चुनाव पर संवाद किया गया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रुचि केसरवानी की अध्यक्षता में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा कि चुनावों में होने वाले अत्यधिक खर्च को रोकने के लिए यह कदम जरूरी है। सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री सुशील सरोज ने किया।इस मौके पर मुख्य रूप से संयोजिका अंजू पांडेय, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नगर अध्यक्ष कामिनी श्रीवास्तव सहित छात्राएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...