रांची, दिसम्बर 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने गुरुवार को तुलसी विवाह एवं राम जानकी विवाह के उपलक्ष्य में पांच जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया। यह आयोजन महिला सम्मेलन की रांची शाखा की सदस्यों ने कराया। प्रभु जगन्नाथ मंदिर परिसर में विधि-विधान से हुए आयोजन में रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला जिले के जोड़े शामिल हुए। वर-वधुओं में दिलीप स्वासी संग सैथी सांगा‌, मतियस‌ तिर्की संग मटिल दा‌ होरो, अभय सिंह विछिया संग सोनी कुमारी, अभय लोहरा संग पूजा तिर्की, गेंदा संगा संग रानी सोरों परिणय सूत्र में बंधे। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल ने कहा कि अब तक 50 से भी अधिक जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। विवाह में संस्था ने वर-वधू को घरेलू इस्तेमाल के सामान उपहार में भेंट किए। का...