हल्द्वानी, जनवरी 30 -- हल्द्वानी संवाददाता। महिला सम्मान बचत योजना में अप्रैल 2023 से अब तक 3227 महिलाएं इस योजना में निवेश कर चुकी हैं। यह योजना 7.5% चक्रवृद्धि ब्याज के साथ दो साल के लिए निवेश की सुविधा देती है। इसमें न्यूनतम एक हजार रुपये से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है, जिसमें आंशिक निकासी की सुविधा भी है। इस योजना की खासियत यह है कि कोई भी महिला इसमें एकल खाता खोल सकती है और तीन-तीन माह के अंतराल पर नए खाते भी खोले जा सकते हैं, पर सभी खातों की कुल जमा राशि 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। एक साल बाद महिलाएं अपनी जमा राशि का 40% तक निकाल सकती हैं। डाकघर के अनुसार, इस योजना में महिलाओं की रुचि बढ़ रही है और आने वाले महीनों में निवेश के आंकड़ों में और वृद्धि की संभावना है। यह योजना गृहणियों, कामकाजी महिलाओं और वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.