आगरा, जुलाई 19 -- जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में महिला समेत दो लोगों को सांप ने काट लिया। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटनाक्रम के अनुसार 19 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र लज्जाराम निवासी सियपुर सोरों शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे अपने खेत से मूंगफली निकाल रहे थे। तभी सर्प ने दाएं पैर की अंगूठे में काट लिया। जानकारी के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया है। कासगंज कोतवाली क्षेत्र के नगला भूड गांव में मीना देवी पत्नी डोरी लाल को शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे घर में सोते समय सांप ने बाएं पैर की एडी में काट लिया। जानकारी के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...