संभल, मार्च 6 -- थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर जुनावई और धनीपुर गांव के बीच बुधवार को तीन लोगों ने बाइक रोककर दो महिलाओं और एक युवक से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गुन्नौर थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव निवासी भुवनेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार शाम करीब पांच बजे अपनी पत्नी नीतू और साली सुषमा को बाइक पर बैठाकर जरीफनगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर कलां जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर स्थित एक भट्टे के पास तीन लोगों ने उनकी बाइक को जबरन रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमले में भुवनेश की गर्भवती पत्नी नीतू को गंभीर चोटें आईं, जबकि सुषमा और भुवनेश भी घायल हो गए। इसके अलावा, भुवनेश ने आरोप लगाया कि झड़प के दौरान उसकी सोने की चेन और कान के कुंडल भी गुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.