रिषिकेष, मार्च 21 -- उत्थान स्वायत्त सहकारिता का आउटलेट भानियावाला में खोला गया। इससे क्षेत्रवासी महिला समूह द्वारा बनाए गए डेयरी उत्पाद खरीद सकते हैं। शुक्रवार को भानियावाला में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेबी ने उत्थान स्वायत्त सहकारिता के आउटलेट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि संस्थान की महिला समूह के लिए स्वरोजगार की यह अच्छी पहल है। इससे महिला आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा सरकारी योजनाएं आने पर समूह का हर स्तर से पूरा सहयोग किया जाएगा। संगठन अध्यक्ष पुष्पा नेगी ने कहा कि समूह की महिलाओं द्वारा डेयरी उत्पाद घी पनीर, मावा आदि बनाया जा रहा है, जो 100 प्रतिशत शुद्ध है। यह 10 समूह का एक संगठन है, जिसके माध्यम सभी को अलग-अलग कार्य सौंपे गए हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.