बोकारो, जुलाई 18 -- बोकारो। महिला समिति बोकारो की सदस्यों की ओर से गुरुवार को बोकारो क्लब में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समिति की सदस्य हरे परिधान में सजी धजी नजर आईं। आयोजन का शुभारंभ अध्यक्ष अनिता तिवारी के आगमन से हुआ। सभी सदस्यों ने तन्मयता से अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक सचिव श्वेता कुमार के नेतृत्व में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। जिसमें सावन के उपलक्ष्य में कविताएं,गीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर सावन क्वीन का भी सर्वसहमति से चुनाव हुआ व सुंदर मेंहदी,आकर्षक केश विन्यास वाली सदस्यों को भी पुरस्कृत किया गया। विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल व आयोजनों से कार्यक्रम सुसज्जित रहा। सावन का झूला सजाया गया। नई सदस्याओं का स्वागत किया गया। सावन के गीत गाए गए। समारोह का आयोजन सचिव ऋचा प्रियदर्शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.