बोकारो, जून 25 -- बोकारो। महिला समिति बोकारो की ओर से संचालित विद्यालय बाल मंदिर व सौरभ शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं के बीच पुस्तक, बैग और स्कूल ड्रेस का वितरण मंगलवार को समिति की अध्यक्ष अनिता तिवारी की अगुवाई में किया गया। श्रीमती तिवारी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमज़ोर तबके के बच्चों को शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि महिला समिति सदैव समाज के संसाधन विहीन वर्ग की मदद के लिए प्रयासरत रहती है। बोकारो इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग की मदद से हर वर्ष इन विद्यालयों में यह वितरण संपन्न हो पाता है। इन विद्यालयों को सुचारू रूप से चलाने में समिति की सदस्याओं एवं शिक्षकगण का विशेष योगदान रहा है। कार्यक्रम अनिता तिवारी के नेतृत्व में तथा विद्यालय प्रभारी ऋचा प्रियदर्शिनी के समन्वय में सम्पन्न हुआ। इस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.