लोहरदगा, अप्रैल 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। वनवासी कल्याण केन्द्र लोहरदगा महिला समिति ने सरहुल उत्सव में शामिल महिला पुरुषों को शरबत पिलाकर एवं चना गुड़ खिलाकर स्वागत किया। समिति की महिलाओं शोभायात्रा में शामिल होकर खोड़हा सांस्कृतिक दल की महिलाओं के साथ पारंपरिक नृत्य भी किया। सरहुल समिति के लोगों ने गुलाल लगा कर आपसी सौहार्द्र को मजबूत करने का काम किया। इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के वरिष्ठ कार्यकर्ता कृपा प्रसाद सिंह, विनोद राय, सुमन राय, संगीता मित्तल, रीता, कनक, लक्ष्मी अग्रवाल, मंजू जायसवाल आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.