बोकारो, अप्रैल 27 -- बोकारो। महिला समिति बोकारो महिला समिति बोकारो की अध्यक्ष अनीता तिवारी के कुशल नेतृत्व में समिति ने शुक्रवार को बोकारो क्लब पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। पाक कला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। निर्णायक मंडली में अध्यक्ष अनीता तिवारी व उपाध्यक्ष इति रथ और देवजानी मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों के पाक कला का बारीकी से निरीक्षण किया व अपनी निर्णय सुनाया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर शुक्ला विश्वास,ज्योति,रंजना, दीप,यामिनी व मिन्नी विजेता रही। सभी को सहभागिता के लिए पुरस्कार प्राप्त हुआ। मनोरंजक खेल व संगीत के माध्यम से कार्यक्रम का कुशल संचालन श्वेता कुमार ने किया। समिति की सचिव ऋचा प्रियदर्शिनी ने सदस्याओं को समाज सेवा में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। समिति की कार्यकारिणी दल के सदस्य ...