लोहरदगा, सितम्बर 12 -- कुडू, प्रतिनिधि।लोहरदगा ग्रामीण पोल्ट्री सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा गुरुवार को कुडू के बहुद्देशीय भवन में आयोजित हुआ। इसमें पूरे प्रखंड से मुर्गीपालन से जुड़ी सैकड़ों महिला मंडल की महिलाएं शामिल हुई। समिति अध्यक्ष दयामनी देवी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि लोहरदगा पोल्ट्री सहकारी समिति झारखंड राज्य का पहला मुर्गी पालन सहकारी समिति है। गांव में गरीब महिलाओं को आजीविका का स्थानीय स्रोत उपलब्ध कराकर स्वावलंबी और आर्थिक सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए वर्ष 2002 में समिति का गठन 161 सदस्यों से शुरू किया गया था। जो बढ़कर 741 हो गया है। इस वर्ष कुल 241 सदस्यों ने 1280 बैच मुर्गी पालन किया। सदस्यों के बीच 72 लाख रुपए ग्रोवर चार्ज सदस्यों का मुनाफा बांटा गया। जिसमें समिति को लगभग आठ लाख रुप...