भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले में 18 अप्रैल से शुरू महिला संवाद कार्यक्रम बुधवार को खत्म हो गया। इस दौरान प्रत्येक ग्राम संगठन में औसतन 250 से 270 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस प्रकार प्रत्येक दिन आयोजित 30 ग्राम संगठनों में तकरीबन सात हजार से अधिक महिलाएं संवाद कार्यक्रम में शामिल हुईं और सुझाव दिए। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सुनिर्मल गरेन ने बताया कि जिले में निर्धारित सभी 1,820 ग्राम संगठनों में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रमों में तकरीबन 4 लाख महिलाओं ने हिस्सा लिया। इनमें से 3 लाख 43 हजार महिलाएं जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं। इसके अलावा 32 हजार से अधिक पुरुषों ने भी इसमें शिरकत की। महिला संवाद के दौरान जागरूकता वाहन के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर बनी वीडियो फिल्म दिखाई गई। इसके अलावा वहां उपस...