मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता जिले में अब तक 1500 स्थानों पर महिला संवाद हो चुका है। इसमें तीन लाख से ज्यादा महिलाएं शामिल हुईं हैं। इसमें उनकी छोटी-छोटी समस्याएं दर्ज कर डीएम के माध्यम से विभागों में भेजी जा रही हैं। डीएम के नेतृत्व में जन आकांक्षाओं के निवारण के लिए लगातार समीक्षा की जा रही हैं। अब तक 16 हजार आकांक्षाओं का निवारण हो चुका है। इसमें पेंशन शौचालय, आवास, आंगनबाड़ी जैसी समस्याएं प्रमुख हैं। महिला संवाद में विभिन्न प्रखंडों में अलग-अलग ग्राम संगठनों में महिलाओं से आकांक्षाएं ली जा रही हैं। अधिकतर आकांक्षाएं गांव में बैंक, सड़क, सोलर लाइट, सोख्ता, नल जल, लाइब्रेरी, विवाह भवन, सामुदायिक भवन, जीविका भवन महिला सुरक्षा आदि की हैं। बोचहा प्रखंड की देवगन पंचायत के आदर्श जीविका महिला ग्राम संगठन में आयोजित महिला स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.