भभुआ, मई 19 -- जीविका के ग्राम संगठन ने पसाईं में आयोजित किया संवाद कार्यक्रम गली-नाली, नल-जल, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता को ले रखी गई बात रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के पसाईं गांव में सोमवार को महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें महिलाओं ने अपने क्षेत्र की समस्याएं रख उसके निदान के सुझाव भी दिए। महिलाओं ने नाली-गली के निर्माण, नल-जल योजना की गुणवत्ता की जांच कराने और योजनाओं पर प्राक्कलन के अनुसार काम कराने की मांग रखी। उन्होंने बंद चापाकलों की मरम्मत कराने, गांव स्तर तक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, जलनिकासी का प्रबंध कराने आदि का भी सुझाव दिया। संवाद कार्यक्रम में भाग ले रहे जीविका परियोजना के बीपीएम अनिल चौबे ने महिलाओं की समस्याओं व सुझाव को नोट किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना सहयोग के विकास करना संभव नहीं है। प्रदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.