बेगुसराय, मई 13 -- नावकोठी, निज संवाददाता। महिला संवाद में नित्य नयी योजना बन रही है। यह योजना सामाजिक विकास की मूल आधार बन रही है। संवाद में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक समृद्धि व सामाजिक कुरीतियां जैसे दहेज प्रथा, बाल विवाह, महिला प्रताड़ना आदि की चर्चा जोरों पर हो रही है। मंगलवार को रजाकपुर पंचायत में आशीर्वाद जीविका महिला ग्राम संगठन चक्का तथा भारतमाता जीविका महिला ग्राम संगठन डुमरिया में महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन में बीपीएम मनोरंजन कुमार ने संवाद के माध्यम से जीविका से जुड़ी महिलाओं को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बेहतर भविष्य की नींव यह संवाद रखेगा। मुख्यमंत्री के संदेशों की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी गयी। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं जिससे महिलाओं के जीवन में आए बदलाव उसकी जानकारी भी ...