मधेपुरा, मई 22 -- शंकरपुर,संवाद सूत्र। प्रखंड के बेहरारी पंचायत अंतर्गत शिक्षा जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम किया गया। क्षेत्रीय समन्वयक सौरभ कुमार द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम में स्महिलाओं को सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की चल रही सभी प्रकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। साथ ही नीति निर्धारण में महिलाओं की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं को स्थान दिया जाएगा। बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित महत्वाकांक्षी योजनाएं महिलाओं के लिए आरक्षण, नशामुक्ति अभियान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन,सतत् जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, जैसे विभिन्न योजना के लाभ के बारे में बताया गया। गांव में महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से संगठित होकर बिहार को बदल रही है। संवाद में उपस्थित महिलाओं को जागरूकता वाहन के माध्यम से ...