बक्सर, सितम्बर 6 -- चौसा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा प्रजापति ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बक्सर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा की जिला उपाध्यक्ष मीना सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश और बिहार में महिलाओं को सशक्त बनाने वाली कई योजनाएं संचालित हो रही है। बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, कुशल युवा कार्यक्रम और जीविका समूह जैसी पहल ने नारी शक्ति को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आर्थिक मजबूती से जोड़ा है। वक्ताओं ने कहा कि अब बिहार की बेटियां सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की धारा में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।...