जहानाबाद, मई 5 -- कुर्था, एक संवाददाता। कुर्था प्रखंड कार्यालय में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खेमकरण सराय पंचायत के सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में संबंधित पम्पलेट वितरण किया गया। वही 55 महिलाओं के द्वारा पंचायत में कुटीर उद्योग लगाने की मांग रखी गई ताकि इसी गांव में महिलाओं और उनके परिवार के सदस्यों को रोजगार मिल सके। जीविका दीदियों ने अपने समूहों की बैठक करने हेतु जीविका भवन बनाने की मांग रखी। संवाद में महिलाओं ने आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड बनाने की भी मांग रखी। संवाद कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक चंदन कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं को अपनी इच्छा और सुझाव को रखने का अवसर प्रदान कर रहा है। इससे महिलाओं के विकास में मदद मिलेगी। गौरतलब हो कि कुर्था प्रखंड क्षेत्र में चल रहे महिला संवाद का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.