सीवान, अप्रैल 27 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखण्ड के पिनरथु खुर्द पंचायत के पिनरथु गांव में जागृति जीविका महिला ग्राम संगठन एवं पकवालिया पंचायत के ढेबर गांव में महिमा ग्राम संगठन में महिला संवाद का आयोजन किया गया। जीविका के प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक, अमित प्रीतम द्वारा बताया गया की महिला संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे योजनाएं, कार्यों से अवगत कराना है। गांव की महिलाएं अपने गाव या टोलों की समस्यायों एवं आकांक्षाओ को च्निहित कर उनके समाधान के सम्बन्ध में अपना अभिमत सहग तरीके से उपलव्ध करा सकें। साथ ही सामाजिक विकास से सम्बंधित मुद्दों पर भी अपना मंतव्य प्रदान कर सके। कार्यक्रम में जीविका से उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 महिलाओं ने अपनी कहानी अपनी जुबानी साझा की। वे जीविका के सहयोग स...