मुंगेर, मई 26 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाया जा रहा महिला संवाद कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को अपनी बात खुलकर रखने का मंच प्रदान कर रहा है। पिछले 38 दिनों में जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में सैकड़ों महिलाएं सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। रविवार को भी जिले के 12 विभिन्न जगहों पर महिलाओं ने संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। सभी जगहों पर महिलाओं ने सरकार की योजनाओं पर विश्वास जताते हुए सामाजिक दायित्वों को निभाने की शपथ ली। रविवार को संग्रामपुर प्रखंड के सन्हौली गांव में ज्ञान जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा आयोजित संवाद में 230 से अधिक जीविका दीदियों ने भाग लिया। यहां महिलाओं को मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया गया और एलईडी रथ के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। दीदियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.