मुंगेर, मई 31 -- मुंगेर,एक संवाददाता। मुंगेर जिले में पिछले 43 दिनों से चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम ने ग्रामीण क्षेत्रों की जीविका दीदियों में नई ऊर्जा का संचार किया है। एक तरफ उन में जागरूकता आ रही है, तो दूसरी तरफ उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रही है। संवाद कार्यक्रम के 43वें दिन जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी और उनके विकास संबंधी सुझाव और मांगों से यह बात पूरी तरह से स्पष्ट होता है। बरियारपुर प्रखंड के झौआ बहियार पंचायत में आयोजित संवाद कार्यक्रम में दीदियों ने कुटीर उद्योग, पंचायत में लाइब्रेरी, जैविक खेती के लिए प्रशिक्षण, पशु अस्पताल और सामुदायिक शौचालय की मांग की। इसी तरह से अन्य जगहों पर भी महिलाओं ने अपनी मांग और अपना सुझाव कार्यक्रम में रखा। धरहरा प्रखंड के इटवा पंचायत में अंबेडक...