किशनगंज, जून 21 -- किशनगंज, संवाददाता। महिलाओं की आवाज को मंच देने वाला, महिला संवाद कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। पिछले 64 दिन से अनवरत जारी महिला संवाद कार्यक्रम, महिलाओं के बीच खासा लोकप्रिय रहा। शुक्रवार को बहादुरगंज, ठाकुरगंज, कोचाधामन, दिघलबैंक, पोठिया प्रखंड के 13 ग्राम संगठन में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 18 अप्रैल से आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में लाखों की संख्या में महिलाओं की भागेदारी ने उसे विकासोन्मुख बना दिया। उत्साह उमंग से भरी महिलाएं, संवाद कार्यक्रम में अपनी बातों को साझा करने के लिए सजग दिखीं। महिला संवाद कार्यक्रम में अपने समाज परिवेश के विकास को लेकर उनकी तत्परता देखते ही बनती थी। वे अपना रोजगार, घर गृहस्थी का काम समय पर पूरा कर, महिला संवाद कार्यक्रम में भाग ले रही थीं। बेब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.