बिहारशरीफ, अप्रैल 21 -- महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी गई जानकारी महिलाओं ने कहा: ऐसे संवाद बार-बार हों, ताकि योजनाओं की मिले जानकारी फोटो: रहुई महिला संवाद: रहुई प्रखंड के इमामगंज में सोमवार को संवाद कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। रहुई, एक संवाददाता। प्रखंड के इमामगंज हाई स्कूल परिसर में सोमवार को महिला संवाद कार्यक्रम किया गया। दुर्गा जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से आयोजित इस संवाद में काफी संख्या में महिलाएं जुटीं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। चलंत एलईडी प्रचार वैन के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही प्रमुख योजनाओं जैसे: जीविका समूह, महिला सशक्तिकरण नीति, स्वरोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी पहलों का लघु फिल्म दिखाया गया। जीविका प्रतिनिधियों ने महिलाओं को बताया कि कैस...