अररिया, अप्रैल 20 -- दूसरे दिन जिले के 36 पंचायतों में हुआ महिला संवाद कार्यक्रम सभी नौ प्रखंड में दो दो पालियों में आयोजित हुआ संवाद अररिया, संवाददाता राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार से शुरू महिला संवाद कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन शनिवार को जिले के नौ प्रखंडों में कुल 36 पंचायतों में महिला संवाद का आयोजन हुआ। दी गई जानकारी के मुताबिक नौ प्रखंडों के लिए कुल मिला कर 18 रथ शुक्रवार को रवाना किया गया था। पहले दिन 18 पंचायतों में महिला संवाद आयोजित किया गया। जबकि दूसरे दिन दो पालियों में कुल 36 पंचायतों में कार्यक्रम हुआ। बताया गया कि महिला संवाद में ग्रामीण महिलाओं ने काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया और सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान महिलाओं ने अपने इलाके की बेहतरी के लिए किए कुछ कार्यों को किए जाने की अपेक्षा और आकांक्षाएं भी व्यक्त की। बत...