बक्सर, जून 13 -- चक्की, एक संवादददाता। प्रखंड के भरियार पंचायत में विश्वास तथा साहस ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। जिसमें काफी संख्या में जीविका की स्वयं सहायता समूहों तथा गैर जीविका समूह से जुड़ी दीदियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है। कार्यक्रम में 500 से अधिक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री साइकिल योजना, सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी दी जा रही है। इस जागरूकता संवाद रथ का उद्देश्य था महिलाओं को दृश्य और श्रव्य माध्यम से योजनाओं की जानकारी देना है। जिससे वे बेहतर तरीके से योजनाओं को समझ सकें और उनका लाभ उठा सकें। महिला संवाद के माध्य...