बांका, अप्रैल 21 -- बांका, एक संवाददाता। रविवार को महिला संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत बांका जिले के 11 प्रखंडों में कुल 28 ग्राम संगठनों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखी गई। इस अवसर पर राजौन प्रखंड के सखरा पंचायत स्थित दर्पण ग्राम संगठन का भ्रमण राकेश कुमार,जिला परियोजना प्रबंधक बांका द्वारा किया गया। उन्होंने ग्राम संगठन की महिलाओं से संवाद कर योजनाओं की जानकारी दी और उनकी भागीदारी की सराहना की। इस कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत मनोज निराला (प्रबंधक - जॉब्स), श्रीमती खुशबू कुमारी (प्रशिक्षण अधिकारी), तथा श्रीमती ऐनी पटेल (युवा पेशेवर, संजीवनी योजना, बौंसी प्रखंड) ने अलग-अलग प्रखंडों में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रमों में भाग लिया। सभी स्थानों पर महिला संवाद वाहन के माध्यम से ऑड...