आरा, अप्रैल 18 -- -गांव के बच्चों की शिक्षा के लिए प्रत्येक पंचायत में लाइब्रेरी बनेगी -जन्म से मृत्यु और लड़कियों से वृद्ध तक के लिए बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई -डीएम से सदर प्रखंड की रामापुर सनदिया पंचायत की महिलाओं ने स्कूल व अस्पताल की मांग रखी आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले के सदर प्रखंड की रामापुर सनदिया पंचायत के बलुआ गांव से डीएम तनय सुल्तानिया ने महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को की। इस दौरान बताया कि जिले के जीविका दीदी के 1398 ग्राम संगठनों से भोजपुर की 2.41 लाख जीविका दीदी जुड़ेंगी। इस दौरान महिलाओं ने स्कूल और अस्पताल की मांग रखी। गांव के बच्चों की शिक्षा के लिए प्रत्येक पंचायत में लाइब्रेरी का निर्माण करने की बात बताई। डीएम ने बताया कि जन्म से मृत्यु और लड़कियों से वूद्ध तक के लिए बिहार सरकार की ओर स...