सीवान, मई 9 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के शेरही पंचायत के दपनी गांव और हरसर पंचायत के पूर्वी हरसर गांव में चमेली जीविका महिला ग्राम संगठन और आदर्श जीविका ग्राम संगठन के सहयोग से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन जीविका दरौंदा द्वारा किया गया। जिसमें 250 से अधिक महिलाओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमित प्रीतम ने बताया कि महिला संवाद का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी देना, गांव की महिलाओं को उनके गाँव व टोलों की समस्याओं को पहचान कर समाधान की दिशा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराना है। उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं। जीविका से जुड़कर कई महिलाएं स्वरोजगार अपना रही ह...