खगडि़या, मई 17 -- खगड़िया । नगर संवाददाता सरकार और आधी आबादी के बीच इन दिनों सीधा संवाद किया जा रहा है। यह सीधा संवाद महिला संवाद के माध्यम से हो रहा है। इधर महिला संवाद का आयोजन शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न जगहों पर हुआ। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सरकार महिलाओं से यह समझ रही हैं कि उनके द्वारा संचालित योजनाओं से महिलाओं को कितना फायदा हुआ है और फिर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने के लिए क्या और कार्य किए जाएं। इसको लेकर संवाद किया जा रहा है। इधर कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की मांगों को सूचीबद्ध कर सीधा विभाग स्तर पर पहंुचाई जा रही है। कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाएं सामाजिक और विकासात्मक विषयों पर खुलकर अपने विचार साझा कर रही हैं। महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.