अररिया, जून 15 -- अररिया, संवाददाता महिला संवाद कार्यक्रम के 58वें दिन शनिवार को भी जिले में 36 स्थानों पर महिला संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 7123 महिलाओं ने हिस्सा लिया। जिले में निर्धारित कुल 2174 स्थनों में से अब तक 2052 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न प्रकार की आकांक्षाएं रखीं। उनके द्वारा व्यक्त की गई आकांक्षाएं हर तरह की होती हैं। वयैक्तिक, पारिवारिक से लेकर सामाजिक हित के मुद्दों को भी महिलाओं द्वारा उठाया जा रहा है। अब तक जिले में 56,239 आकांक्षाएं रखी जा चुकी हैं। जिनमें से कई मसले हल भी किए जा चुके हैं। जिससे महिलाओं का उत्साह और भी बढ़ रहा है। अररिया फोटो: 10 गैयारी पंचायत में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में योजना की जानकारी लेते महिलाएं व अन्य
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.