बिल्हौर(कानपुर), मार्च 9 -- यूपी के कानपुर जिले के मकनपुर में हुए प्रॉपर्टी डीलर के 13 वर्षीय बेटे के कत्ल में पुलिस ने हत्यारोपी प्रधान के भांजे को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। चार दिन से उसकी तलाश चल रही थी। उसे पकड़ने के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी शातिर है। वह अपनी पत्नी और कुछ वकीलों के संपर्क में रह कर कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था लेकिन इससे पहले ही पुलिस उस तक पहुंच गई। उसकी तलाश में एक महिला दरोगा बुर्का पहनकर तीन दिन तक मुस्लिम बाहुल्य इलाके में घूमती रही। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को महिला संग सेक्स करने के बहाने बुलाया था। फिर साथी संग मिलकर उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। मकनपुर के प्रॉपर्टी डीलर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.